Weather Update: हिमाचल प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ रहेगा, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Himachal News

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन तक मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग द्वारा राज्य में दस जून तक मौसम के शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है, जबकि प्रदेश में 11 जून से गर्जन के साथ बारिश का क्रम शुरू हो जाएगा। प्रदेश में 11 से 13 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। 13 जून को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गर्जन के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ बना रहा। प्रदेश के कुछ स्थानों पर बीते 24 घटों के दौरान बारिश रिकार्ड की गई है।

 

कहां कितना तापमान

 

जिला    अधिकतम  न्यूनतम

शिमला    24.1       13.7

कांगड़ा    35.9       23.8

सुंदरनगर  34.2       19.7

धर्मशाला  29.4       18.6

भुंतर       34.0       17.4

सोलन     32.0       16.7

कल्पा     24.5       9.2

ऊना       39.2       25.0

नाहन      32.6       21.9

हमीरपुर   34.8       22.7

केलांग     23.8       9.0

बिलासपुर 36.5       23.0

चंबा       34.4       19.6

डलहौजी  21.8       17.0

टिप्पणियाँ

Popular Posts

हिमाचल के कुल्लू में पहाड़ी पर बनेगा बिलासपुर-लेह रेललाइन का सबसे लंबा पुल

हिमाचल प्रदेश में 14 जून से परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी, कैबिनेट बैठक में होगा निर्णय