हिमाचल प्रदेश में 14 जून से परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी, कैबिनेट बैठक में होगा निर्णय

Himachal News


हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में 14 जून से परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों को स्टेशन पर पहुंचने, बसों की मरम्मत और दिन में एक बार बसों को स्टार्ट करने के लिए कहा गया है। 11 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा के बाद फैसला ले सकते हैं।  करीब दो महीने से परिवहन निगम की बसें खड़ी हैं।


 


इससे परिवहन निगम को 120 करोड़ का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में परिवहन निगम के पास 3100 बसें हैं। इतनी ही निजी बस ऑपरेटरों के पास हैं। निजी बस ऑपरेटर टैक्स माफ करने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि सरकार ने इनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। निगम प्रबंधन की माने तो बसें खड़ी रहने से करीब डेढ़ सौ करोड़ का नुकसान अब तक निगम को हो चुका है। निगम का कोष खाली हो गया है। कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए सरकार पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

टिप्पणियाँ

Popular Posts

हिमाचल के कुल्लू में पहाड़ी पर बनेगा बिलासपुर-लेह रेललाइन का सबसे लंबा पुल

Weather Update: हिमाचल प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ रहेगा, मौसम विभाग का पूर्वानुमान